बसना : चनाट दलदली के मध्य महुआ पेड़ की नीचे शराब बिक्री हेतु ग्राहक तलाशता युवक गिरफ्तार.
भंवरपुर चौकी पुलिस ने 4 अगस्त 2024 को मुखबिर की सुचना पर ग्राम चनाट में एक आरोपी को करीब 10 लीटर महुआ शराब परिवहन करते पकड़ा है.
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम चनाट दलदली के मध्य रोड किनारे एक व्यक्ति महुवा पेड़ के नीचे अवैध रूप से शराब रखा है, बिक्री हेतु ग्राहक तलाश कर खड़ा है. उक्त सूचना पर पुलिस ने मौके पर ग्राम चनाट दलदली मध्य रोड किनारे मुखबिर के निशानदेही पर मौका पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ किया. पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम नोहर ऊर्फ नहर पिता खगेश्वर सिदार उम्र 26 वर्ष निवासी दलदली वार्ड नं.05 चौकी भंवरपुर थाना बसना का होना बताया.
पुलिस ने बताया कि संदेही एवं उसके मोटरसायकल की तलाशी लेने पर मोटरसायकल में बांये तरफ पायदान में एक सफेद रंग की एक प्लास्टिक थैला अन्दर में एक सफेद रंग की 10 लीटर वाली सफेद रंग की जरीकेन में करीब 10 लीटर हाथ भठ्ठी निर्मित महुवा शराब कीमती करीब 2000 रू. मिला. जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी नोहर ऊर्फ नहर पिता खगेश्वर सिदार उम्र 26 वर्ष निवासी दलदली का कृत्य अपराध धारा 34(2) आब. एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.अन्य सम्बंधित खबरें