WEATHER UPDATE : IMD ने झमाझम बारिश की दी चेतावनी, छत्तीसगढ़ ... - CG Sandesh

WEATHER UPDATE : IMD ने झमाझम बारिश की दी चेतावनी, छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में भारी बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में मानसून हाहाकार मचा रहा है। कई जगहों पर जमकर बारिश हो रही है। पहाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का कहर लगातार जारी है। राजस्थान में भी भारी बारिश ने कई जगहों पर जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 7 अगस्त के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। IMD के मुताबिक, कल पूर्वी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है। इसके मद्देनजर इन राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।



इन राज्यों में होगी बारिश

इसी तरह मौसम का आकलन करने वाली एजेंसी स्काईमेट ने भी 7 अगस्त के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पूर्वी गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं सौराष्ट्र, कच्छ और पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश संभव है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें