सरायपाली : केंदुढार संकुल में पालक-शिक्षक मेगा बैठक का हुआ आयोजन
महासमुंद जिले के सभी 184 संकुलों में पालक-शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया. कलेक्टर विनय कुमार लंगेह बेलसोंडा और बिरकोनी में पालक-शिक्षक मेगा बैठक में शामिल हुए. वहीं सरायपाली. विकाशखंड के केंदुढार संकुल में कार्यक्रम का संचालन करते हुए सुंदरलाल डडसेना ने 12 बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए उसके प्रत्येक बिंदुओं को बारीकी से बताया और उन पर अमल करने के लिए पालकों से सहमति ली. साथ ही उनसे निवेदन करते हुए कहा कि बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए इन सभी का अक्षरस: पालन करने को कहा।
उन्होंने नवोदय विद्यालय,सैनिक स्कूल,एकलव्य विद्यालय,प्रयास विद्यालय के साथ ही साथ शासन की विभिन्न योजनाओं एमडीएम,निशुल्क पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश,छात्रवृत्ति,दिव्यांग छात्रवृत्ति,सुरक्षित शनिवार,जादुई पिटारा,दीक्षा एप,बालवाड़ी,अंगना मा शिक्षा न्योताभोज,मुस्कान पुस्तकालय,इंस्पायर अवार्ड,एक पेड़ मां के नाम,सरस्वती सायकल योजना,महतारी दुलार योजना की जानकारी दी।