सरायपाली : अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरायपाली की उपस्थिति मे... - CG Sandesh

सरायपाली : अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरायपाली की उपस्थिति में पालक शिक्षक मेगा बैठक संपन्न

6 अगस्त 2024 मंगलवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरायपाली में संकुल प्राचार्य महोदय जितेंद्र कुमार बुडेक एवं संकुल समन्वयक श्रवण कुमार प्रधान के नेतृत्व में संकुल स्तरीय पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें ओम्कारेश्वर सिंह जी अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली उपस्थितथ रहे।

सिंह ने पालकों को उपरोक्त बैठक की महत्व पर प्रकाश डालते हुए यह बैठक एक शासकीय बैठक नहीं अपितु अपना आपसी तालमेल का बैठक है यहां कोई अधिकारी ,कर्मचारी नही बल्कि सब अपने हैं पालक निश्चिंत होकर अपने बात रखें।

कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता उमेश कुमार सामंत राय एवं क्विज प्रतियोगिता का संचालन शिक्षक राजेश कुमार प्रधान द्वारा किया गया,

बैठक के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए राजेश प्रधान ने बालवाड़ी के विषय पर पालकों और शिक्षकों के बीच विस्तृत वर्णन किए,कन्या उच्च प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक श्री सत्येन्द्र प्रधान ने एमडीएम पर विस्तृत प्रकाश डाला और पालक संघ के अध्यक्ष श्री सराफ जी को आमंत्रित कर उनसे एमडीएम के बारे में अनुभव बताने के लिए कहा। उच्च प्राथमिक शाला लुकापारा के प्रधान पाठक श्री दिलचंद चौहान ने पलकों और शिक्षकों के मधुर संबंध पर प्रकाश डाला,श्रीमती प्रेमलता नायक ने उच्च प्राथमिक शाला के बालिकाओं पर प्रकाश डालते हुए किशोरावस्था में बालिकाओं के समस्याओं का वर्णन किया,मनोज कुमार रॉय ने पालकों से बच्चो को स्वच्छ वातावरण में पढ़ने के लिए सुविधा देने जैसी बात कहकर पलकों को बताया।

उपरोक्त बैठक में विभिन्न एजेंडा जैसे मेरा कोना, बच्चा बोलेगा बेझिझक, प्रत्येक विद्यार्थी को पुस्तक की उपलब्धता, बैकलेस डे के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां, FLN गतिविधि, विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा छात्रवृत्ति परीक्षा, 17 दिनचर्या छात्र दिनचर्या, न्यौता भोज कार्यक्रम डिजिटल प्लेटफार्म का उपयोग आदि विभिन्न विषयों पर चर्चा किया गया एवं जानकारी दी गई। उपरोक्त कार्यक्रम में क्विज का आयोजन किया गया एवं पालकों को सम्मानित किया गया साथ ही पालकों को जादुई पिटारा ऐप डाउनलोड करके उसका उपयोग किस प्रकार से किया जाता है बतलाया गया। इसके अलावा शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में भी चर्चा किया गया।

 

उपरोक्त कार्यक्रम में सत्येंद्र प्रधान , दिलचंद चौहान , निषाद खान, गौरी शंकर पटेल, श्रीमती प्रेमलता नायक , सुषमा मांझी, श्रीमती किरण नेताम, बंदिनी साहू , संध्या पटेल, दिनेश्वरी जगत, राधा सिदार, द्वारिका चौहान, मनोज कुमार राय, राजेश प्रधान, कुलदीप सतपथी एवम पालक गण उपस्थित थे। अंत में सभी पालकों एवम शिक्षकों को कार्यक्रम में शामिल होकर सफल बनाने के लिए संकुल प्राचार्य जितेंद्र कुमार बूडेक एवं समन्वयक श्रवण कुमार प्रधान के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें