लाजबाब थ्रो के साथ फाइनल में पहुंचे नीरज चोपड़ा, 8 अगस्त को ह... - CG Sandesh

लाजबाब थ्रो के साथ फाइनल में पहुंचे नीरज चोपड़ा, 8 अगस्त को होगा फाइनल मुकाबला…

पेरिस ओलंपिक खेलों में भारत के चहीते खिलाडी और भारतीय ओलंपिक इतिहास के एकमात्र गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने मंगलवार को जैवलिन थ्रो के फाइनल में जगह बना ली है। नीरज चोपड़ा ने 89.34 दूर भाला फेंकते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया और लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक की उम्मीदों को और मजबूत कर दिया।


 नीरज चोपड़ा के साथ पाकिस्तान के अरशद नदीम भी दम दिखा रहे थे। सीन नदी पर हुए ओपनिंग सेरेमनी परेड में पाकिस्तान के ध्वज वाहक रहे अरशद नदीम भी फाइनल में पहुंच चुके हैं, लेकिन एकबार फिर वह भारत की शान नीरज चोपड़ा से आगे निकलने में नाकामयाब रहे। अरशद नदीम ने 86.59 मीटर की दूरी तय की। वही अब नीरज चोपड़ा का फाइनल मुकाबला 8 अगस्त को होगा.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें