सरायपाली विकासखंड के कुल 38 संकुलों में मेगा बैठक का किया गय... - CG Sandesh

सरायपाली विकासखंड के कुल 38 संकुलों में मेगा बैठक का किया गया आयोजन

06 अगस्त 2024 को विकासखंड सरायपाली के सभी 38 संकुल में विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी.एन. दीवान, बीआरसीसी सतीश स्वरूप पटेल के निर्देशन एवं नोडल प्राचार्य संकुल समन्वयकों के मार्गदर्शन में संकुल स्तरीय मेगा बैठक का सफल आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालय के विकास, प्रशासनिक सुधार और शिक्षण गुणवत्ता में सुधार हेतु राज्य शासन द्वारा जारी 12 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों एवं पालकों ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

तत्पश्चात बैठक में संकुल अंतर्गत सभी विद्यालयों के संस्था प्रमुख एसएमसी /एसएमडीसी के अध्यक्ष एवं सदस्य, पालक गण एवं निरीक्षण के लिए विकास खंड स्तर के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के मुख्य बिंदु:-

बैठक की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई, जिसमें राज्य शासन द्वारा निर्धारित 12 बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई। इन बिंदुओं में मुख्यतः बच्चों की पढ़ाई के लिए घर में एक उचित वातावरण तैयार करने, पालकों को अपने बच्चों की पढ़ाई पर निगरानी रखने, शिक्षकों की भूमिका को सशक्त बनाने और छात्रों को विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया।

1. *मेरा कोना:* बच्चों की पढ़ाई के लिए घर में एक निश्चित और शांतिपूर्ण स्थान तैयार करना।
2. *छात्र दिनचर्या* पालकों को अपने बच्चों की पढ़ाई पर नियमित रूप से ध्यान देना।
3. *बच्चे ने आज क्या सिखा:* विद्यालय में छात्रों के प्रश्नों और समस्याओं का समाधान करना।
4. *बच्चा बोलेगा बेझिझक:* बच्चो को माहोल देना आगे बढ़ने के लिए
5. *परीक्षा पर चर्चा* छात्रों को विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना।
6. *पुस्तक की उपलब्धता:* छात्रों को नि:शुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराना।
7. *बस्ता रहित शनिवार :* गतिविधि खेल तीज त्योहार पर चर्चा
8. *स्वास्थ्य परीक्षण:* छात्रों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराना।
9. *जाति/आय/निवास प्रमाण पत्र:* सभी आवश्यक प्रमाण पत्र बनवाना।
10. *न्योता भोज:* विशेष उपलक्ष्य पर भोजन का आयोजन
11. *प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी:* छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं और छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में जानकारी देना।
12. *ई जादुई पिटारा , दीक्षा एप व डिजिटल लाइब्रेरी:* छात्रों को डिजिटल संसाधनों का उपयोग समझाया गया एवं उनके मोबाइल पर एप्लीकेशन इंस्टॉल करवाया गया। 

इन 12 बिंदुओं पर पालकों एवं शिक्षकों के बीच बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए गहन चिंतन,मनन,विचार-विमर्श किया गया। पालकों ने अपने-अपने विचार एवं सुझाव दिए जिस पर समस्याओं का समाधान सभी मिलकर करने पर एकमत हुए। इस बैठक में 680 शिक्षक , 3132 पालक जिनमें से 556 पालकों ने दीक्षा ऐप , ई जादुई पिटारा तथा ई लाइब्रेरी आदि एप्लीकेशन इंस्टॉल किया , 85 काउंसलर मनोवैज्ञानिक व डॉक्टर , 38 विकासखंड स्तरीय अधिकारी कुल मिलाकर 3935 लोगों ने भाग लिया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें