सरायपाली : अमरकोट में पालक-शिक्षक मेगा  बैठक संपन्न  - CG Sandesh

सरायपाली : अमरकोट में पालक-शिक्षक मेगा बैठक संपन्न

6 अगस्त 2024 को संकुल स्तरीय पालक-शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरकोट में संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि दिनेश पटेल ,विशिष्ट अतिथि पुष्पेंद्र पटेल ,अध्यक्षता प्राचार्य नारायण भोई , संकुल शैक्षिक समन्वयक कैलाशचन्द्र पटेल ,पर्यवेक्षक सुभद्रा बंजारे , दीक्षा पटेल अतिथिगण रुक्मण पटेल , दीपक पटेल थे।

इस बैठक में संकुल समन्वयक कैलाशचंद्र पटेल के द्वारा 12 बिंदुओं पर चर्चा किया गया मेरा कोना ,छात्र दिनचर्या, बच्चों ने आज क्या सीखा, बच्चा बोलेगा बेझिझक,बच्चों की अकादमी प्रगति एवं परीक्षा पर चर्चा ,पुस्तक की उपलब्धता सुनिश्चित करना, बस्ता रहित शनिवार, विद्यार्थियों के आयु कक्षानुरूप, स्वास्थ्य परीक्षण एवं पोषण की जानकारी, जाति आय निवास प्रमाण पत्र, न्यौता भोज ,विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं छात्रवृत्ति एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी पर चर्चा, विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म यथा दीक्षा एप, जादुई पिटारा डिजिटल लाइब्रेरी इसके अतिरिक्त शासन द्वारा विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियां जो बच्चों को कराई जा रही है के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया।

बसंतकुमार पटेल जी द्वारा एफएलएन के बारे में बताया गया। अंगना म शिक्षा, बालवाड़ी के संदर्भ में अंजली साहू द्वारा, सुरक्षित शनिवार उत्तरा कुमार दीवान द्वारा , जादुई पिटारा झसकेतन पटेल, पर्यवेक्षक सुभद्रा बंजारे जी द्वारा आंगनबाड़ी पोषण आहार के बारे में बताया गया। गिरीश साहू ग्रामीण द्वारा कार्यक्रम की तारीफ की गई ।शिक्षाविद रुक्मण पटेल द्वारा भी कार्यक्रम की सार्थकता की संदर्भ में चर्चा की गई।विशिष्ट अतिथि पुष्पेंद्र पटेल जी द्वारा पालक को आव्हान किया कि स्कूल के प्रति जुड़कर कार्य करने से बच्चों का सर्वागीण विकास होगा,पालक विद्यार्थियों और शिक्षको की महत्वपूर्ण कड़ी है। पालक की जागरूकता पर बल दिया। कार्यक्रम में हेमंत दीवान किरण पटेल वीणा पटेल धनीराम साव,जयप्रकाश पटेल, उत्तम चौहान,अश्वनी पटेल एवं जनप्रतिनिधियों के अलावा बड़े संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे। मेरिट में स्थान रखने कु. रुचि साहू के पिता केशव साहू का सम्मान किया गया। कार्यक्रम पश्चात एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण भी किया गया ।कार्यक्रम का सफल संचालन जितेंद्र कुमार पटेल द्वारा किया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें