सरायपाली : पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन
06/08/ 2024 को संकुल स्तरीय पालक शिक्षक मेगा बैठक कार्यक्रम का आयोजन किया गयाl बैठक एजेंडा के 12 बिंदुओं पर पालको और शिक्षकों के समक्ष विशेष रूप से चर्चा परिचर्चा किया गया l जिसमें मुख्य एजेंडा मेरा कोना, छात्र दिनचर्या ,बच्चों ने आज क्या सीखा, बच्चा बोलेगा बेझिझक, बच्चों के अकादमिक प्रगति एवं परीक्षा पर चर्चा, पुस्तक की उपलब्धता सुनिश्चित करना, बस्ता रहित शनिवार, विद्यार्थियों के आयु कक्षा अनुरूप स्वास्थ्य परीक्षण एवं पोषण की जानकारी ,जाति आय निवास प्रमाण पत्र, न्योता भोज, विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं छात्रवृत्ति एवं विभागीय योजनाओं पर चर्चा ,विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से शिक्षा हेतु पालको एवं छात्रों को अवगत कराना इन सब विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा परिचर्चा किया गया lइस कड़ी में बाराडोली संकुल के नोडल प्राचार्य गोपाल प्रसाद बरिहा द्वारा इन प्रमुख बिंदुओं पर पालको के समक्ष विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया
जिसमें उन्होंने मेरा कोना, छात्र दिनचर्या किस प्रकार से विद्यार्थियों को अपना दिनचर्या रखना चाहिए इस पर विशेष चर्चा किया गया lसाथ ही उच्च प्राथमिक शाला पाटसेंद्री के प्रधान पाठक चंद्रभानु पटेल द्वारा शासन के विभिन्न योजनाएं बस्ता रहित शनिवार ,आय जाति निवास, न्योता भोज, विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा छात्रवृत्ति योजना इन पर भी विशेष ध्यान देते हुए सभी पलकों को विस्तार पूर्वक बताया उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा जैसे राष्ट्रीय सह प्रविण्य सूची छात्रवृत्ति योजना, प्रयास विद्यालय, नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा विषयों पर सारगर्भित मार्गदर्शन दिया गया और बताया कि पालकों की भागीदारी विशेष रूप से होनी चाहिएl उन्होंने बताया की उच्च प्राथमिक शाला पाटसेंद्री के छात्रा पूनम पटेल और उच्च प्राथमिक शाला बाराडोली के छात्र विवेक मांझी का प्रयास विद्यालय मे चयन हुआ और राष्ट्रीय सह प्राविन्य छात्रवृत्ति योजना में कुमारी ज्योति प्रधान का चयन हुआ जिसमे प्रत्येक महीना 1000 रूपये यह छात्रवृत्ति चार वर्ष तक प्रदाय किय जाता हैllइस संकुल स्तरीय बैठक मे निरीक्षण कर्ता अधिकारी के रूप में उपस्थित मिथिला सिदार द्वारा भी पालकों और समुदाय को स्वास्थ्य परीक्षण एवं पोषण की जानकारी दिया बच्चों मे किस प्रकार से आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है एवं शासन द्वारा दिया जा रहा फोलिक एसिड एवं आयरन टेबलेट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों को पोषण युक्त भोजन एवं स्वास्थ्य परीक्षण समय-समय पर कराया जाना चाहिएl अंत में संकुल समन्वयक प्रभात मांझी द्वारा मुख्य अतिथि एवं सभी पालको को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस कार्यक्रम का समापन किया गयाl इस कार्यक्रम में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला बाराडोली, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला पाटसेंद्री प्राथमिक शाला डुमरपाली एवम प्राथमिक शाला कोकड़ी के शिक्षक उपस्थित रहे l