सरायपाली : मोटरसायकल के पीछे बैठे व्यक्ति की गिरकर मौत, चालक पर मामला दर्ज.
सरायपाली थाना क्षेत्र के लिमउगुड़ा मोड़ पर मोटरसायकल के पीछे बैठे एक व्यक्ति की गिरकर मौत हो गई, जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
मिली जानकारी के अनुसार 05 जून 2024 को रोहन चौहान व उसका दोस्त श्रवण कुमार चौहान जम्हारी से लिमउगुडा रोहन चौहान के ससुराल गये थे, जहाँ मोटरसायकल क्रमांक CG 06 GU 0798 में आते समय लिमउगुड़ा जाने वाली मोड़ के पास श्रवण कुमार चौहान के द्वारा मोटरसायकल क्रमांक CG 06 GU 0798 को तेज रफ्तार व लापरवाहीपूर्वक चलाने से उसकी गाड़ी अनियंत्रित हो जाने से पीछे बैठे रोहन चौहान मोटरसायकल से गिर गया जिससे उसके सिर, हाथ, पैर में गंभीर चोट लगने से ईलाज हेतु रायपुर के नीजी अस्पताल ले गये, जहां ईलाज के दौरान रोहन चौहान की मौत हो गई.
मामले में पुलिस ने आरोपी श्रवण कुमार चौहान जम्हारी निवासी के विरूद्ध अपराध धारा 304(A) भादवि का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया,