बदमाशों नें जबरदस्ती ट्रक रोककर की पैसों की मांग, पैसे नहीं ... - CG Sandesh

बदमाशों नें जबरदस्ती ट्रक रोककर की पैसों की मांग, पैसे नहीं देनें पर ट्रक में गांजा भरवाकर फसनें की दी धमकी

सरायपाली. कल सुबह लगभग 03:30 बजे बलौदाबाजार अम्बुजा सिमेंट से भुवनेश्वर जा रही ट्रक को कुछ व्यक्तियों नें सागरपाली से पीछा करते हुए और अटैक करते हुए बालसी तक आकर ट्रक के सामने में अपनी अल्टो कार क्रमांक CG 13 C 2165 खड़ी कर दिए जिससे ट्रक चालक अपनी ट्रक रोक दिया.

कार में सवार तीन व्यक्ति ट्रक चालक को अश्लील गलियां देते हुए मारपीट करने लगे और छः हज़ार रुपए की मांग की. और धमकी देने लगे की “अगर पैसे नहीं देगा तो तेरे गाडी में गांजा भरवाकर तेरे ट्रक को पुलिस को पकड़वा देगें.”

ट्रक चालक उनके सामने मै गरीब हूँ पैसे कहाँ से दूंगा मुझे मत फसाओ कहकर विनय करने लगा तो तीनों मारपीट करने लगे और ट्रक के कांच को तोड़ दिए.

ट्रक चालक वहाँ से किसी तरह भाग निकला और 112 में डायल कर पुलिस को सुचना दी. पुलिस दे तीनों बदमाशों को घेराबंदी कर पकड़ा और पूछताछ करने पर वे तीनो व्यक्ति अपना नाम कमलकांत चौरसिया, ताराचंद साहू, सलमान खान बताये.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें