बसना : अरेकेल में अवैध शराब पर कार्यवाही, महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

बसना : अरेकेल में अवैध शराब पर कार्यवाही, महुआ शराब जप्त.

बसना पुलिस ने 7 अगस्त 2024 को मुखबिर की सुचना पर ग्राम अरेकेल में अवैध शराब रेड कार्यवाही करते हुए कुल 4 लीटर महुआ शराब जप्त किया है.

पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सुचना प्राप्त हुआ कि ग्राम अरेकेल में ओमकार चौहान नामक व्यक्ति अपने घर आंगन में अवैध रूप से बिक्री वास्ते देशी हाथ भठ्ठी निर्मित महुआ शराब रखकर ग्राहक की तलाश कर रहां है, सुचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान ग्राम अरेकेल में ओमकार चौहन के घर आंगन के पास घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा. जिसका नाम ओमकार चौहान पिता कन्हैया चौहान उम्र 41 साल निवासी अरेकेल का बताया गया है.

पुलिस ने बताया कि संदेही से कड़ाई से शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में पूछताछ करने पर अपने पास रखे एक सफेद रंग के पांच लीटर क्षमता वाली जरकीन में भरी 04 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 800 रूपये को पेश किया. जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें