शिक्षिका नें दर्ज करायी प्रभारी प्रधान पाठक के खिलाफ शिकायत - CG Sandesh

शिक्षिका नें दर्ज करायी प्रभारी प्रधान पाठक के खिलाफ शिकायत

पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम तुरेगा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के प्रभारी प्रधान पाठक दिलीप चंद्राकर के अभद्र आदेशात्मक व अश्लील व्यवहार से परेशान होकर शिक्षिका नें प्रभारी प्रधान पाठक के विरुद्ध शिकायत दर्ज करायी है.

इसके सम्बन्ध में शिक्षिका नें ग्राम स्तर पर व शाला प्रबंधन समिति के समक्ष रखा किन्तु सम्बंधित शाला प्रभारी को किसी प्रकार से दंडित नहीं किया व उससे किसी प्रकार इस तरह का और दोबारा हरकत न करने के लिए लिखित मे नहीं लिया और न ही उच्च कार्यालय तक शिकायत किये जिसके कारण शाला प्रभारी का व्यवहार शिक्षिका के प्रति और भी क्रुर होता गया जिसके चलते शिक्षिका मानसिक व शारीरिक रूप से हताश हो गयी और वहां शाला मे स्वतंत्र रूप से अध्यापन नहीं करा पा रही थी.

प्रभारी प्रधान पाठक के विरूद्ध अपराध धारा 294, 506 पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया.



author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें