आप नेता मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत, दिल्ली शराब घोटाला मामले... - CG Sandesh

आप नेता मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत, दिल्ली शराब घोटाला मामले में मिली जमानत

नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद आप नेता मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने 17 महीने बाद उन्हें जमानत दे दी है। कोर्ट ने उन्हें 10 लाख के बल बंद पर यह जमानत दी है।



सुप्रीम कोर्ट ने आज अपना फैसला सुनाते हुए कहा,'जमानत के मामले में हाईकोर्ट और ट्रायल कोर्ट सुरक्षित खेल खेल रहे हैं। सजा के तौर पर जमानत से इनकार नहीं किया जा सकता। अब समय आ गया है कि अदालतें समझें कि जमानत एक नियम है और जेल एक अपवाद है।'

कोर्ट ने जमानत देते हुए सिसोदिया से कहा है कि उन्हें अपना पासपोर्ट सरेंडर करना होगा। साथ ही हर सोमवार को आईओ को अपनी रिपोर्ट देनी होगी। इस दौरान वह गवाह को प्रभावित करने का प्रयास नहीं करेंगे। ज्ञात होगी पिछले साल फरवरी में मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद वह लगातार जेल में थे।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें