बसना : क्रुरता पूर्वक हांकते हुए वध करने के प्रयोजन से ले जा रहे थे गोवंश, बजरंग दल कार्यकर्ताओं की सुचना पर पुलिस ने की कार्यवाही.
बसना पुलिस ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं की सुचना पर NH 53 रोड में ग्राम पौंसरा में दो व्यक्ति को अवैध रूप से बहुत सारे गाय बछडा को क्रुरता पूर्वक हांकते हुए वध करने के प्रयोजन से कतल खाना ले जाते हुए गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने बताया कि 8 अगस्त 2024 को मुखबिर की सुचना पर स्थानीय बजरंग दल के चार व्यक्ति निरज दास पिता सेतकुमार दास उम्र 24 साल निवासी वार्ड क्र 06 बसना, आकाश बंजारा पिता अभिमन्यु बंजारा उम्र 23 साल निवासी वार्ड क्र 10 बसना, अनिल साव पिता गजानंद साव उम्र 24 साल निवासी वार्ड नं 16 अरेकेल बसना व निरंजन दास पिता रविदास उम्र 23 साल निवासी वार्ड नं 12 अरेकेल बसना ने आवेदन पेश कर बताया कि NH 53 रोड में ग्राम पौंसरा की ओर दो व्यक्ति अवैध रूप से बहुत सारे गाय बछड़ा को क्रुरता पूर्वक हांकते हुए वध करने के प्रयोजन से कतल खाना ले जा रहा है, जिसकी सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जहाँ दो व्यक्ति NH 53 रोड ग्राम पौंसरा चौक के पास गाँव बछड़ा को हांकते हुए मारते पीटते ले जा रहे थे, जिसमें से एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गया तथा एक व्यक्ति पकड़ा गया.
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति से नाम पता पुछने पर अपना नाम आनंद चौहान पिता गोवर्धन चौहान उम्र 55 साल ग्राम भालूकोना थाना बसना का निवासी बताया, जिनसे फरार दूसरे व्यक्ति का नाम पुछने पर उनका नाम सुरूकुनू चौहान पिता उदयराम चौहान साकिन ग्राम भालूकोना थाना बसना का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से कोई वैध दस्तावेज नहीं होने पर 19 नग छोटा बड़ा गाय व 10 नग छोटा बड़ा बछडा कुल 29 नग किमती करीबन 77,000 रूपया को बरामद कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 का घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया.