सरायपाली : मोटर सायकल में अवैध शराब रखकर परिवहन करते दो गिरफ... - CG Sandesh

सरायपाली : मोटर सायकल में अवैध शराब रखकर परिवहन करते दो गिरफ्तार.

सरायपाली पुलिस ने 8 अगस्त 2024 को मुखबिर की सुचना पर जोगनीपाली रोड के पास मोटर सायकल में अवैध शराब रखकर परिवहन करते दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम कुटेला की ओर से एक मोटरसायकल क्र0 CG 06 HA 7239 में एक बोरी में अवैध मदिरा लेकर 02 व्यक्ति जोगनीपाली की ओर जाने वाले हैं, जिसपर पुलिस ने अवैध शराब रेड कार्यवाही हेतु जोगनीपाली रोड की ओर जाकर दबिश दिया, जहाँ कुछ देर बाद कुटेला रोड की ओर से मोटरसायकल पर 02 व्यक्ति बोरी में कुछ समान लेकर आते दिखे जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर रोककर नाम पता पूछा.

पुलिस ने बताया कि मोटरसायकल 15 का नाबालिग युवक चला रहा था, तथा समान लेकर पीछे बैठे व्यक्ति धीरजदास मानिकपुरी पिता उत्तरा कुमार मानिकपुरी उम्र 27 वर्ष निवासी नंबर 03 जोगनीपाली के कब्जे वाली बोरी में 09 नग प्लास्टिक झिल्ली में प्रत्येक झिल्ली में 05-05 लीटर भरा हुआ महुआ शराब जुमला 45000 ML (45 लीटर) कीमती 9000 रूपये एवं शराब परिवहन में उपयोग किये वाहन होण्डा साइन CG06HA7239 किमती 30000/रूपये जुमला कीमती 39000 रूपये जप्त कर आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें