सरायपाली : फोन पे कराकर पैसे देने में आना कानी, मामला दर्ज. - CG Sandesh

सरायपाली : फोन पे कराकर पैसे देने में आना कानी, मामला दर्ज.

सरायपाली क्षेत्र के ग्राम बलौदा में करीब 20 हजार रुपये की राशि फोन पे कराकर एक व्यक्ति पैसे देने में आना कानी करनें लगा जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

ग्राम नवागांव निवासी रेशम यादव ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बलौदा में प्रणय कम्प्युटर एवं डिजिटल सेवा केन्द्र के नाम से चईस सेंटर का संचालन करता है, जहाँ 29 जुलाई 2024 को विभिषण छत्तर निवासी खम्हारपाली आया और बोला कि इस मोबाईल नंबर में 19800 रूपये फोन पे कर दो मैं आपको नगद पैसा दे रहा हूं कहकर एक थैला दिखाया जो पैसा के आकार में बना था.

उसके कहनें पर रेशम यादव ने अपनें मोबाईल से 03 बार में क्रमश: 7900 रूपये, 1000 रूपये, 9900 रूपये और उसके साथ काम करनें वाले भिष्मदेव बरिहा के मोबाईल नंबर के माध्यम से उसके मोबाईल नंबरमें 1000 रूपये कुल 19,800 रूपये राशि को अंतरित करवा दिया. उसके बाद रेशम यादव ने नगद रूपये मांगे तो विभिषण देने में आना कानी करनें लगा एवं मेरे घर में चलो पैसे देता हूं कहकर बहानें बाजी करनें लगा,  इसी तरह विभिषण छत्तर नें उससे अपनें मोबाईल नंबर  में फोन पे के माध्यम से 19800 रूपये अंतरित करवाकर ठगी किया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 318(4)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें