सरायपाली : पझरापाली में पालक-शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया ... - CG Sandesh

सरायपाली : पझरापाली में पालक-शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार विकासखंड सरायपाली के संकुल केंद्र पझरापाली में संकुल प्राचार्य रवि कुमार साहू एवं संकुल समन्वयक किशोर कुमार पंडा के मार्गदर्शन में संकुल के समस्त प्रधान पाठक एवं शिक्षकों की सहभागिता से पालक-शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में सर्वप्रथम आमंत्रित अतिथियों को मंचिस कराया गया। अतिथियों का तिलक, चंदन, पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। हाईस्कूल के बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। बैठक में शासन के द्वारा निर्धारित 12 बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। चर्चा उपरांत पलकों ने कुछ मुद्दों पर अपने सुझाव प्रस्तुत किये। 

बैठक के अंतिम चरण में निक्लियर एप के माध्यम से पालकों से कृषि से संबंधित प्रश्न पूछे गए। जिसमें विजेता पालकों को कापी व कलम से पुरस्कृत किया गया। अतिथियों एवं पालकों ने एक पेड़ मां के नाम तर्ज पर वृक्षारोपण किया। इसी तारतम्य में एक पौधा सेहत के नाम पर पालकों एवं छात्रों को औषधिय पौधा गिलोय,एलोवेरा, तुलसी, नीम, पीपल,आँवला, बेल आदि पौधों का वितरण किया गया। पालकों को विद्यालय में स्थापित मुस्कान पुस्तकालय, विज्ञान एवं गणित कार्नर विद्यार्थी विकास सूचकांक आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। इस तरह कार्यक्रम बहुत ही उत्साह एवं आनंदमई वातावरण में इंद्रदेव की कृपा दृष्टि के साथ संपन्न हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में नोडल सचिन ठाकुर उप अभियंता जल संसाधन विभाग सरायपाली, शिक्षाविद सेवानिवृत शिक्षक नंदलाल गाड़तिया, डॉक्टर आशीष नंद स्वास्थ्य केंद्र पझरापाली, पटवारी चुड़ामणी सरपंच वृंदावन डड्सेना ,सचिव जागेश्वर चौधरी, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्य उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें