बसना : सायबर पुलिस पर लगे आरोप, जप्त की अवैध शराब पर कार्यवा... - CG Sandesh

बसना : सायबर पुलिस पर लगे आरोप, जप्त की अवैध शराब पर कार्यवाही नहीं करने हेतु मांगे 1.5 लाख, नहीं देने पर दी जेल भेजने की धमकी !

बसना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब का कारोबार अब अवैध कमाई का एक जरिया बन चूका है, कई मामलों में अब पुलिस पर आरोपियों को बिना कार्यवाही किये पैसे के एवज में छोड़ने एवं संरक्षण देने का आरोप लग रहा है. हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिससे पुलिस की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं.

कांग्रेस सरकार के बाद अब बीजेपी की सरकार में भी अवैध शराब का कारोबार जोरों पर है. कांग्रेस के बाद बीजेपी के कार्यकाल में भी भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा है. जबकि बीजेपी पिछले 5 सालों में कांग्रेस को शराबबंदी एवं भ्रष्टाचार के मामले में घेरकर सत्ता में आई है.

बसना थाना क्षेत्र में पुलिस के सायबर सेल के एक आरक्षक पर रिश्वत लेने का आरोप लगा है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में बाहादुर नाम का व्यक्ति निवासी आमा कचार बता रहा है कि रात करीब 12 बजे ग्राम पथरला के पास सायबर पुलिस ने उसके पास से करीब 20 लीटर शराब जप्त की, और उससे 50 हजार रुपये ले लिए.

बाहादुर का कहना है कि पुलिस ने उसे पैसे नहीं देने के एवज में जेल भेजने की धमकी दी, जिसपर उसने कर्जा लेकर 50 हजार रुपये अपने भतीजे द्वारा लाकर देने की बात कही. बाहादुर ने बताया कि पुलिस ने उससे 1.5 लाख रुपये की मांग की थी, लेकिन 1.5 लाख के बदले बाहादुर ने उसे जेल ले जाने की बात कही तो 50 हजार में बात बनी. बताया जा रहा है बाहादुर ने मामले की शिकायत मौखिक में पुलिस अधीक्षक से की है, जिसपर कार्यवाही का इंतज़ार है.


अन्य सम्बंधित खबरें