बसना : बंसुला डीपा स्कूल में आयोजित हुआ संकुल स्तरीय बैठक - CG Sandesh

बसना : बंसुला डीपा स्कूल में आयोजित हुआ संकुल स्तरीय बैठक

विकासखंड शिक्षा अधिकारी जे आर डहरिया सर, विकास खण्ड स्रोत समन्वयक पूर्णानन्द मिश्रा सर के आदेशानुसार एवम् नोडल प्राचार्य बलदेव मिश्रा सर की उपस्थिति में संकुल स्तरीय बैठक का आयोजन प्रा शाला बंसुला डीपा मे किया गया।सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना के पश्चात् बैठक का शुभारंभ किया गया। संकुल समन्यवक गोवर्धन डडसेना ने विभिन्न विषयों पर चर्चा किया जिसमें मुख्य रूप से वीएम पोर्टल पर एंट्री, एफएलएन प्रगति रिपोर्ट, नवोदय विद्यालय हेतू कोचिंग क्लास, चर्चा पत्र डाउनलोड करना, जाति प्रमाण पत्र प्रगति पर चर्चा, उल्लास ऐप में एंट्री, इको क्लब का गठन, एक पौधा मां के नाम पर पौधा रोपण की जानकारी, पाठ्य पुस्तक एवम् गणवेश वितरण की जानकारी,शिक्षक जानकारी की हार्ड कॉपी एवं छात्र संख्या, शाला भवन एवम् शौचालय मरम्मत संबंधी जानकारी अनेक विषयों पर की गई। अंत में शाला ड्रेस कोड का विषय रखा गया जिसमें शिक्षकों ने निर्धारित ड्रेस पर सहमति जताई एवम् शिक्षिकाओ के द्वारा आपस में चर्चा कर निर्णय लेने का विचार किया गया।


 स्वल्पाहार के पश्चात् कार्यक्रम का समापन हुआ। इस बैठक में सभी विद्यालय के प्रधान पाठक सुशील कुमार सिन्हा, दिनेश डडसेना, प्रवीर कुमार बेहेरा, गीतांजलि नाग, संतोषी साहू, अनिता बारिक, शशि कुमार साव तथा मुकेश प्रधान, प्रेम नाथ प्रधान, मीना सहारे उपस्थित थे।


अन्य सम्बंधित खबरें