सरायपाली में तिरंगा यात्रा का आयोजन, सेजेस सरायपाली द्वारा वृहद तिरंगा रैली का आयोजन
"हर घर तिरंगा" की थीम पर "स्वतंत्रता सप्ताह-2024" का आगाज़ आज के दिन के लिए निर्धारित आयोजन "तिरंगा रैली" और "तिरंगा यात्रा" में शिक्षा विभाग विकासखण्ड सरायपाली अंतर्गत समस्त विद्यालयों में बड़े ही उत्साह के साथ हुआ। पूर्व तैयारी के साथ प्रत्येक दिवस के लिए कार्यक्रम की रुपरेखा बनाकर आयोजन को मूर्त रूप दिया जा रहा है।
संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग रायपुर, राकेश पाण्डेय एवं जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद मोहनराव सावंत के संयुक्त मार्गदर्शन तथा बीईओ प्रकाशचंद्र मांझी एवं बीआरसीसी सतीश स्वरूप पटेल के नेतृत्व में विकासखण्ड सरायपाली का शिक्षा विभाग आजादी का अमृत महोत्सव - 2024 को मनाने तथा जन-जन तक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की अमर गाथा को पहुंचाने एवं उनके सम्मान के लिए इस आयोजन में कदम-से-कदम मिलाकर बढ़ रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के गौरव को संवर्धित करने के लिए दिनांक 9 से 15 अगस्त तक "हर घर तिरंगा कार्यक्रम" आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि आमजन में देशभक्ति की भावना विकसित हो तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि हो।
शास.कन्या उमावि एवं मंदिर स्कूल - सरायपाली, आदर्श हा. सेक. एवं सेजेस सरायपाली, शा उ मा वि केना, किसड़ी, केजुवां, पैकिन, मोहदा, अमरकोट, केदुवां, बानीगिरोला, बलोदा, कलेण्डा (तोरे.), झिलमिला, बिरकोल, केन्दुढार सहित समस्त 36 हायर सेकण्डरी एवं हाईस्कूल, 90 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों एवं 249 प्राथमिक विद्यालयों में "तिरंगा रैली एवं यात्रा" का आयोजन किया गया।
विशेष रूप उल्लेख करने योग्य बात यह है कि हर गाँव एवं गलियों में इस आयोजन ने देशभक्ति का रंग भर दिया है। विद्यार्थियों के द्वारा गगनभेदी नारा लगाते हुए वीर शहीदों को नमन कर जयघोष किया गया। इन रैलियों में विद्यार्थियों ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर "हर घर तिरंगा" का संदेश घर-घर तक पहुंचाया। स्काउट्स एवं गाइड्स, एनसीसी कैडेट्स, एन एस एस के विद्यार्थियों ने अपने गणवेश एवं बैण्ड की धुन पर मार्च करते हुए रैली में भाग लिया। देशभक्ति से परिपूर्ण गीत एवं संगीत ने इन रैलियों को विशेष रूप दिया।
हर घर तिरंगा के तहत वृहद तिरंगा रैली का आयोजन।
आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत स्वतंत्रता सप्ताह के तहत तिरंगा रैली का आयोजन।
बीईओ,बीआरसीसी,प्राचार्य ने तिरंगा रैली हेतु विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित ।
जिला कलेक्टर महासमुन्द विनय कुमार लंगेह जी के निर्देशन एवं एसडीएम सरायपाली ओंकारेश्वर सिंह जी के सतत मार्गदर्शन में आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत आमजन में देशभक्ति की भावना विकसित करने तथा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के प्रति सम्मान में वृद्धि हेतु स्वतंत्रता सप्ताह (09-15 अगस्त 2024) के दौरान "हर घर तिंरगा कार्यक्रम" के तहत विविध गतिविधियों का आयोजन उत्साह के साथ सक्रियता से विभिन्न स्तरों पर आयोजित किया जा रहा है।
राकेश पाण्डेय,संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग रायपुर एवं ज़िला शिक्षा अधिकारी श्री मोहनराव सावंत के निर्देशन में विकासखंड सरायपाली में इस अभियान को सफल बनाने बीईओ प्रकाशचंद्र मांझी एवं बीआरसीसी सतीशस्वरुप पटेल द्वारा प्राचार्यों एवं समस्त संकुल शैक्षिक समन्वयकों (सीएसी) की संयुक्त बैठक लेकर शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों से वाकिफ कराते हुए स्वतन्त्रता सप्ताह के तहत गतिविधियों के सुचारू, नियमित,सफल आयोजन हेतु प्रेरित किया गया है।
इसी तारतम्य में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ठ विद्यालय सरायपाली द्वारा वृहद रूप से तिरंगा रैली का आयोजन सामुदायिक भागीदारी के साथ किया गया तिरंगा रैली को बीईओ श्री प्रकाशचंद्र मांझी एवं बीआरसीसी श्री सतीश स्वरुप पटेल, सेजेस प्राचार्य श्री मनोज पटेल द्वारा तिरंगा लहराकर खुशी- खुशी तिरंगा रैली को रवाना किया गया जिसमें शिक्षकों के साथ स्कूली विद्यार्थियों ने अपने रंगीन हाऊस ड्रेस में तिरंगा संबंधी बैनर,पोस्टर,पेंटिंग, स्लोगन/नारे की तख्तियां एवं सम्मान के साथ राष्ट्र ध्वज तिरंगा अपने हाथों में लेकर ओजस्वी देशभक्ति नारों,हर घर तिंरगा की बुलंद आवाज़ के साथ "तिरंगा रैली" में भाग लिया।
यह रैली सेजेस सरायपाली से जय स्तम्भ चौक तक निकाली गई और भारत माता की जय की नारे के साथ जन- जन में देशभक्ति, राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के प्रति सम्मान का भाव प्रबलता हेतु जनजागरूकता अभियान के लिए तिरंगा रैली का आयोजन शानदार ढंग से किया गया जिसमें सभी शिक्षक,विद्यार्थी,एनसीसी कैडेट्स भी शामिल रहे।
बीईओ प्रकाशचंद्र मांझी ने इस अवसर पर बताया कि यह आयोजन जन- जन में देशभक्ति की भावना उद्वेलित करने अपने आपमें अनूठा है। बीआरसीसी सतीश स्वरुप पटेल ने इस वृहद तिरंगा रैली की तारीफ करते हुए राष्ट्रीयता की भावना प्रबलता हेतु ऐसे आयोजनों को जरूरी बताया। प्राचार्य मनोज पटेल ने तिरंगा रैली को सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने एवं आम जनता तक स्वतंत्रता सप्ताह की अलख जगाने आवश्यक बताया। प्रधान पाठक यशवंत कुमार चौधरी ने तिरंगा रैली को हर घर तिरंगा कार्यक्रम का एक विशिष्ट लोकहित गतिविधि बताया।
संस्कृति विभाग,छ.ग. शासन के आदेशानुसार हर घर तिंरगा कार्यक्रम को सफल बनाने प्राचार्य मनोज पटेल, व्याख्याता लता साहु,महेश नायक, प्रदीप नारायण सेठ,नरेश पटेल,मीना एस.प्रकाश, सुब्रत प्रधान,जलंधर वर्गे,दिनेश कर,प्रवीण तिवारी,रेखा पुरोहित,उमा नायक,हरिश चौधरी,ज्योति सलूजा,लक्ष्मी चौधरी,मौसमी माथुर,शिवेंद्र सिंह सोनवानी,सीएसी कामता पटेल एवं राजेश पटेल, प्रधान पाठक यशवंत कुमार चौधरी,शिक्षिका रश्मि राजा, शिक्षक श्यामसुंदर दास ,विनोद कुमार चौधरी,गजानंद प्रधान,विशिकेशन नैरोजी,हिमाद्री प्रधान,प्रधान पाठक आशा शर्मा,सहा.शिक्षक एल.बी.पात्रो, नेतराम पटेल,धनपत सिदार,भारती सिदार,शोभाराम भोई,नेहा दास साहु,गुलाब चौहान,अक्षय भोई,रोहित कुमार मुन्ना,सविता सिदार, घसियाराम चौहान,गीती बरिहा, गोमती बरिहा,केशवप्रसाद चौहान आदि के साथ स्कूली बच्चों एवं पालकों तथा थाना सरायपाली का खूब योगदान रहा।