स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्‍तीसगढ़ के तीन हजार तालाबों के... - CG Sandesh

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्‍तीसगढ़ के तीन हजार तालाबों के तट पर फहराएंगे तिरंगा

रायपुर। राज्य में अमृत सरोवर योजना के तहत संवारे गए तीन हजार तालाबों के तट पर ध्वजारोहण किया जाएगा। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर अमृत सरोवर स्थल पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ग्राम पंचायतों में ग्राम के सरपंच और अन्य प्रमुख सदस्यों- ग्रामीणों की उपस्थिति में नाटक, नृत्य, गीत, संगीत, स्वच्छता अभियान, सामूहिक परिचर्चा, रैली, मेला, माध्यम से विशेष उत्सव का आयोजन किया जाएगा।

अमृत सरोवर योजना, केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में से एक है। 15 अगस्त 2023 तक प्रदेश में 2,100 अमृत सरोवर बनाने थे। इस लक्ष्य के मुकाबले 2,916 तालाबों को संवारने का काम पूरा कर लिया गया है। गांव से लेकर शहर में अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब का निर्माण किया गया है। बरसात के इस मौसम में अमृत सरोवरों में लबालब पानी भरा हुआ है।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमृत सरोवरों के तट पर ध्वजारोहण का निर्देश जारी किया है। इसकी तैयारी की जा रही है। पर्यावरणीय पारिस्थितिक तंत्र को सुरक्षित रखने सरोवरों के आस-पास बड़े पैमाने पर पौधे भी लगाए जाएंगे। अमृत सरोवरों के किनारे नीम पीपल, कटहल, जामुन, बरगद आदि के पौधे लगाए गए। वहीं फूलदार पौधे जाएंगे।

ग्रामीण एवं पंचायत विभाग के प्रमुख सचिव निहारिका बारिक ने कहा, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अमृत सरोवर के तटों पर ध्वजारोहण कराने की तैयारी की जा रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें