सरायपाली : संकुल केंद्र बहेरापाली के समस्त विद्यालयों में नि... - CG Sandesh

सरायपाली : संकुल केंद्र बहेरापाली के समस्त विद्यालयों में निकाली गई नशा मुक्ति रैली

कार्यालय कलेक्टर जिला महासमुंद के निर्देशानुसार विकासखंड सरायपाली के दुरस्त संकुल केंद्र बहेरापाली के समस्त विद्यालयों में "विकसित भारत मंत्र भारत हो नशे से स्वतंत्र "कार्यक्रम के तहत नशा मुक्ति रैली का आयोजन किया गया साथ ही विद्यालयों में नशा मुक्ति हेतु शपथ ग्रहण किया गया। जिसमें नारे लगाकर, निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया एवं गांव के सभी गलियों में नशा मुक्ति हेतु घर-घर जाकर लोगों से नशे से दूर रहने आग्रह किया गया कि नशा से दूर रहे एवं नशा पान का त्याग करें। इस कार्यक्रम में समस्त विद्यालय शासकीय उच्च प्राथमिक शाला आवलाचक्का, प्राथमिक शाला आवलाचक्का, प्राथमिक शाला पोटापारा,प्राथमिक शाला लक्ष्मीपुर, प्राथमिक शाला कोडाडीपा, प्राथमिक शाला छिर्रापाली,प्राथमिक शाला बहेरापाली, उच्च प्राथमिक शाला बहेरापाली के समस्त प्रधान पाठक,शिक्षक गण एवं विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे साथ ही सरपंचों का भी इस कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा।संकुल समन्वयक ऋषि प्रधान एवं संकुल प्राचार्य डी.एल. पालेश्वर ने उक्त कार्यक्रम हेतु समस्त शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें