पिथौरा : खेत से मोटर पंप, केबल वायर व रॉड की चोरी - CG Sandesh

पिथौरा : खेत से मोटर पंप, केबल वायर व रॉड की चोरी

पिथौरा थाना क्षेत्र के एक किसान ने मोटर पंप, केबल वायर एवं प्लेट के रॉड की चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करायी है. पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है.

किशोर कुमार पटेल पिता हरिशंकर पटेल निवासी ग्राम कसहीबाहरा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की उसने खेत किनारे अमली डिपरा खेत सुखानाला के पास क्रेडा द्वारा दिया गया सोलर सबमर्सिबल पंप सेट 3 एचपी लगाया था. 

11 अगस्त 2024 की रात किसी अज्ञात ने मोटर पंप, केबल वायर एवं प्लेट का रॉड चोरी ली, जिसकी लागत राशि 50500 है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें