जतमई-घटारानी से लौट रहे पर्यटकों से भरी पिकअप डिवाइडर से टकर... - CG Sandesh

जतमई-घटारानी से लौट रहे पर्यटकों से भरी पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलटी, एक की मौत 11 लोग घायल

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जतमई घटारानी घूमने गए पर्यटकों से भरी पिकअप वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गई. इस हादसे में 11 लोग घायल हो गए, जबकि एक महिला की मौत हो गई. घटना के बाद सभी दर्शनार्थियों में चीख पुकार मच गई. दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह घटना सिमगा थाना क्षेत्र के ग्राम दरचुरा हाईवे मार्ग पर हुई है.

जानकारी के अनुसार, सिमगा थाना क्षेत्र के करहुल गांव के लोग सोमवार को जतमई घटारानी के दर्शन करने गए हुए थे. घूमने के बाद पिकअप में 20 से अधिक लोग सवार होकर वापस घर लौट रहे थे. इस दौरान घर पहुंचने के पहले ही ग्राम दरचुरा हाईवे मार्ग पर रात करीब 12 बजे के आसपास पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर गई. हादसे में कामिनी साहू उम्र 50 वर्ष करहुल गांव निवासी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बच्चे समेत 11 लोग घायल हैं. स्थानीय लोगों की सूचना पर सिमगा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को सिमगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है.

घायलों में 6 वर्ष की एक बच्ची, 4 महिलाएं, और 6 पुरुष शामिल हैं. सभी ग्राम करहुल के निवासी हैं. सिमगा पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है. दुर्घटनाग्रस्त पिकअप का नंबर सीजी 25 H 5732 है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें