युक्तियुक्तकरण को सरकार वापस ले - कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन सरायपाली
13 अगस्त 2024 को शासकीय कन्या शाला सरायपाली में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन सरायपाली की बैठक संयोजक चंद्रहास पात्र की अध्यक्षता में की गई। जिसमें विभिन्न संघठन के अध्यक्ष, सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। इस बैठक में युक्तियुक्तकरण के संदर्भ में अपना विचार सभी संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा रखा गया। शासन के इस युक्तियुक्तकरण का सभी संगठन प्रमुखों ने विरोध किया और इसके लिए रोड की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।इसके विरोध का प्रमुख कारण लगभग 4000 स्कूलों को मर्ज कर पदों को समाप्त करना।प्राथमिक,और उच्च प्राथमिक से प्रधान पाठक पद को समाप्त करना पूर्णतः अनुचित है।
शिक्षक छात्र अनुपात में भी कटौती की गई है।इस तरह कुल 32000 पदों को समाप्त किया जा रहा है।जिसके कारण शिक्षा की गुणवत्ता पर बुरा असर पड़ेगा।साथ ही साथ भविष्य में पदोन्नति के सारे रास्ते भी बंद हो जाएंगे। राज्य शासन नई शिक्षा नीति 2020 के निर्धारित मापदंड का भी इस युक्तियुक्तकरण में पालन नहीं कर रही है।इन सभी कारणों से सभी शिक्षक संगठन आक्रोशित है और इसके विरोध अनिश्चित कालीन हड़ताल में भी जाने का मन बना लिए है।
इस बैठक में फेडरेशन के कोषाध्यक्ष अनिल पटेल,सचिव नेहरू चौधरी,शिक्षक संघ अध्यक्ष किशोर रथ,तृतीय कर्मचारी संघ अध्यक्ष भोजराज पटेल,सहायक शिक्षक फेडरेशन राजाराम पटेल (प्रांतीय प्रवक्ता),राजेश प्रधान(प्रांतीय महामंत्री),गणेश चौहान (कार्यकारी जिलाध्यक्ष),संयुक्त शिक्षक संघ लव कुमार पटेल,रमेश पटेल,रविशंकर आचार्य, श्रीमती निरुपमा देवता,श्रीमती वनमोती भोई, कु सिल्विया बाघ,अंगद बारीक (सचिव सहायक शिक्षक फेडरेशन),रोशन भोई(ब्लॉक प्रवक्ता सहायक शिक्षक फेडरेशन), नानदाऊ पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक्गण उपस्थित रहे।