सरायपाली : केंदुढ़ार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन. - CG Sandesh

सरायपाली : केंदुढ़ार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन.

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 9 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत पांचवें दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला एवं उच्च प्राथमिक शाला केंदुढार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आवेदन किया गया जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक गीत भाषण और डांस का आयोजन कर बच्चों को देशभक्ति की अलख जगाने की प्रेरणा दी गई।

सर्वप्रथम संकुल समन्वयक देवानंद नायक और प्रधान पाठक द्वय एम एच उस्मानी तथा चंदन सिंह रात्रे द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।बच्चों ने देशभक्ति भाषण और गीत भी प्रस्तुत किए।डांस प्रतियोगिता में रिया डडसेना,झरना सिदार,जूही महंत, भुवनेश्वरी,जिया सिदार,रीना डडसेना,दिव्या साहू,दीपिका साहू,तनुजा साहू,लता सिदार,शिवकुमारी,लिलेश्वरी ने भाग लिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में सौभाग्य भोई ,अनुपमा नायक, सुलोचना मांझी ने सहयोग प्रदान किया।कार्यक्रम का संचालन सुंदर लाल डडसेना मधुर ने किया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें