सरायपाली : दादी सास के दशकर्म के उपलक्ष्य में शिक्षिका ने दि... - CG Sandesh

सरायपाली : दादी सास के दशकर्म के उपलक्ष्य में शिक्षिका ने दिया न्योता भोज

शास प्राथमिक शाला केंदूढार में पदस्थ सहायक शिक्षिका सुलोचना राजेश मांझी ने अपनी दादी सास आशाबाई मनबोध मांझी के दशकर्म के उपलक्ष्य में न्योता भोज का आयोजन किया।इस इस नेता भोज कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य अशोक साहू संकुल समन्वयक देवानंद नायक प्रधान पाठक द्वय एम एच उस्मानी एवं चंदन सिंह रात्रे के साथ पवन यादव,किशोर कुमार कश्यप,सौभाग्य भोई,अनुपमा नायक,अक्षय साहू, वृंदावती डडसेना,नीलाबाई डडसेना उपस्थित रहे।

उक्त कार्यक्रम में बच्चों और शाला परिवार को मांझी परिवार के द्वारा चावल,दाल,मशरूम सब्जी,टमाटर चटनी,खीर पूड़ी,चिप्स और आचार दिया गया।मांझी परिवार का आभार प्रकट करते हुए सुंदर लाल डडसेना मधुर ने कहा कि दुःख के इस बेला पर मांझी परिवार ने बच्चों के साथ अपने दुःख को बांटा और स्कूल के बच्चों को पूर्ण न्योता भोज दिया।ज्ञात हो कि आशाबाई मनबोध मांझी सेवानिवृत प्रधान पाठक चंद्रसाय मांझी की माता जी थीं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें