कलकत्ता में डॉक्टर के साथ हुई घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ का ... - CG Sandesh

कलकत्ता में डॉक्टर के साथ हुई घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ का स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ

कोलकाता में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप व मर्डर के विरोध में छत्तीसगढ़ का स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ समर्थन में उतर आया है ,ज्ञात हो कि कुछ दिनों पूर्व पश्चिम बंगाल के आर जी कॉलेज में डॉक्टर की रेप कर निर्मम हत्या कर दी गई थी जिसका पूरे भारतभर में व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है ,आज दिनांक 16 /08/24 को इस जघन्य हत्याकांड के विरोध में रायपुर के मेडिकल कालेज से शाम को 06 बजे से रैली निकलेगी जिसमे स्वास्थ्य विभाग से जुड़े छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन के डॉक्टर्स ,स्टॉफ नर्स ,जुनियर डॉक्टर्स ,स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक शामिल होंगे|

इस विषय पर स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष टार्जन गुप्ता जी से बात करने पर इस जघन्य घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है और इस विरोध प्रदर्शन को संघ की ओर से समर्थन दिया गया है ,उन्होंने बताया कि कल दिनांक 17/07/24 शनिवार को स्वास्थ्य संयोजक संयोजक कर्मचारी संघ के 18000 ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शित करेंगे । साथ ही कैंडल मार्च निकाल कर स्वास्थ्य कर्मियों पर हो रही घटना के लिए शोक प्रकट कर ऐसी घटना पर सरकार का ध्यान आकृष्ट करेंगे , प्रदेश के सभी 18000 ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, सुपरवाइजर , बी ई टी ओ , सेकंड एएनएम आदि सभी काली पट्टी लगाकर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे । 

उपरोक्त जानकारी संघ के आईटी सेल प्रभारी सुरेश पटेल व सह प्रभारी संतलाल साहू ने दी है

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें