बसना : छोटेटेमरी में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया स्वाधीन... - CG Sandesh

बसना : छोटेटेमरी में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया स्वाधीनता का पर्व

शासकीय प्राथमिक शाला छोटेटेमरी में स्वाधीनता का पर्व बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय प्रांगण को तोरण से सजाया गया था। विद्यालय में ध्वजारोहण का कार्यक्रम शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बिरेंद्र साव और प्रधान पाठक गफ्फार खान द्वारा सम्पन्न किया गया।

ध्वजारोहण पश्चात राष्टगान गाया गया इसके बाद प्रभात फेरी निकाली गई। सभी बच्चो को प्रधान पाठक द्धारा झंडा प्रदान किया गया । सभी उत्साहित होकर झंडा पकड़कर जुलूस के लिए निकले। जुलूस की शक्ल में पूरे गांव का भ्रमण किया गया। जुलूस में आश्रम शाला के बच्चे और शिक्षक भी साथ थे। गांव के मध्य चौक में नव युवक समिति छोटेटेमरी के वरिष्ठ सदस्य डोलामनी साव द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद प्रभात फेरी विद्यालय पहुंची। विद्यालय में बच्चो द्वारा साहित्यिक कार्यक्रम में देशभक्ति गीत,कविता, भाषण प्रस्तुत किया गया साहित्यिक कार्यक्रम का संचालन प्रीतम पटेल और तंजु साव शिक्षिकाओ द्वारा किया गया। आज के स्वाधीनता दिवस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बबीता साव और सहायिका यशोदा साव का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

तत्पश्चात ग्रामपंचायत बड़ेटेमरी द्वारा प्रदान की गई मिष्ठान्न का वितरण सभी बच्चो और गणमान्य नागरिको में किया गया। इस मौके पर कीर्तन,रज्जाक ,शाहिद,नरहरी, इकबाल,सधऊ, मिनिलाल, रुटू परमानंद ,जब्बार, ईला, मुकुंद, पूर्णचंद,असफाक,सामीर,शकील, खीरसागर,संतोष,लंबोदर,विचित्र, छबि, विजय, राजू, कुंजल, अशोक, शिवा, लोकेश, सरवर, राहुल, , सेतकुमार, धर्मेंद्र,अमित, योगेश एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे। प्रधान पाठक गफ्फार खान ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने और सहयोग प्रदान करने वाले समस्त ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया है।


अन्य सम्बंधित खबरें