बसना : सोसायटी में धान विक्रय तथा किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले 02 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
बसना पुलिस ने ग्राम जाड़ामुड़ा सोसायटी में धान विक्रय तथा किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले 02 आरोपी को गिरफ्तार किया है. सायबर सेल एवं थाना बसना पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही की है.
प्रकरण क्रमांक 01 : 29 जनवरी 2024 को प्रार्थी शिवनाथ पटेल के ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्राथमिक कृषि शाख समिति जाडामुडा में मुख्य आरोपी उमेश कुमार भोई एवं अन्य आरोपी रामप्रसाद पिता नंदलाल के द्वारा मिलीभगत कर किसानो के धान रकबा में हेरफेर कर अपना पंजीयन रकबा जोडकर धान विक्रय कर अनुचित लाभ कर शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया है. रिपोर्ट पर अपराध धारा 420, 467, 468, 471, 120बी, 34 भादवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया.
प्रकरण क्रमांक 02 : 01 जनवरी 2024 को आवेदक अमृत के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि मुख्य आरोपी उमेश भोई एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर मनीष प्रधान के साथ मिली भगत कर सर्वर डाउन होने का बहाना बनाकर अन्य 19 किसानो के साथ धोखाधडी किये हैं. रिपोर्ट पर अपराध धारा 420, 409, 34 भादवि के प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपियों की पतासाजी कर 02 धोखाधड़ी करने वाले उमेश भोई पिता इन्द्रजीत भोई उम्र 34 साल निवासी जाडामुडा एवं राम प्रसाद बरिहा पिता नंदलाल बरिहा उम्र 30 साल निवासी बैतारी को पकड़ा गया. उनके द्वारा अपना पंजीयन रकबा जोडकर धान विक्रय कर अनुचित लाभ कर शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचाना तथा किसानों के साथ धोखाधड़ी करना स्वीकार किया गया। जिस पर पुलिस के द्वारा अपराध धारा के तहत् विधिवत गिरफ्तारी की कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है. प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है.