डी.एल.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु निर्देश जारी - CG Sandesh

डी.एल.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु निर्देश जारी

पण्डित सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय ने डी.एल.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु निर्देश जारी कर दी है. विश्वविद्यालय के द्विवर्षीय डी.एल.एड. दूरवर्ती पाठ्यक्रम के सत्र 2024-25 में प्रवेश हेतु आबंटन सूचि 22 अगस्त 2024 को जारी की जाएगी. छात्र 27 अगस्त 2024 से 05 सितम्बर 2024 (शासकीय अवकाश दिवस को छोड़कर) प्रवेश ले सकेंगे. सीट रिक्त रहने की स्थिति में द्वितीय सूची का प्रकाशन 11 सितम्बर 2024 को किया जावेगा.

द्वितीय सूची का प्रवेश 16 सितम्बर 2024 से 24 सितम्बर 2024 तक होगा. (शासकीय घोषित अवकाश दिवसों में सत्यापन एवं प्रवेश प्रक्रिया नहीं होगी. सीट रिक्त रहने की स्थिति में तृतीय काउंसलिंग विश्वविद्यालय मुख्यालय पर होगी, जिसकी सूचना पृथक से विश्वविद्यालय के वेब साइट पर जारी की जाएगी. अतएव निरंतर वेबसाइट का अवलोकन करते रहे. प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेज और अनुभव प्रमाण पत्र का प्रारूप नीचे दी गई लिंक से देख सकते हैं.

देखें विस्तृत जानकारी - PDF 


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें