कोलकाता डॉक्टर के साथ हुई घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ स्वास्थ... - CG Sandesh

कोलकाता डॉक्टर के साथ हुई घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन ने किया प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर्स के साथ हुए रेप व हत्या के विरोध में छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन के आह्वान पर रायपुर जिला के सभी ब्लॉकों में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत डॉक्टर्स ,नर्सेस ,आरएच ओ, सीएचओ एवम अन्य स्टॉफ द्वारा काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया ,ज्ञात हो कि जब से कोलकाता के आर जी कालेज में डॉक्टर्स के साथ जो घटना हुई है उसके बाद से छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन प्रमुखता के साथ स्टॉफ की सुरक्षा के लिए लड़ाई लड़ रहा है जिसके तारतम्य में दिनांक 16 /08/24को सभी मेडिकल कालेजों से जूनियर डॉक्टर्स व स्वास्थ्य विभाग के अन्य कैडर के साथ रैली निकालकर विरोध जताया था और आज फिर से काली पट्टी लगाकर विरोध जताया गया जिसमें स्वास्थ्य विभाग के सभी कैडर शामिल हुए ,आज प्रदेश स्तर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ,आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में ओपीडी सेवाएं बंद है , कई जगह मौसमी बीमारियों को ध्यान में रखते हुए काली पट्टी लगाकर कार्य करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया |

इस विषय पर बात करने पर छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन के अध्यक्ष इकबाल हुसैन व संयोजक  टार्जन गुप्ता  ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि जो अप्रिय घटना कलकत्ता में घटी वो किसी भी शर्त पर स्वीकार्य नही है उसके विरोध में आज काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्य सम्पादित किया गया हम इस प्रकार की घटना की निंदा करते है और जो भी इस अपराध में शामिल है उन पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग के साथ पीड़िता व परिवार को त्वरित न्याय मिले इसकी गुहार लगाते है |

उपरोक्त जानकारी स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के आई टी सेल प्रभारी सुरेश पटेल  व सह प्रभारी संतलाल साहू  ने दी है |

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें