Retail Inflation: आम जनता के लिए बड़ी खुशखबरी! 5 साल के निचल... - CG Sandesh

Retail Inflation: आम जनता के लिए बड़ी खुशखबरी! 5 साल के निचले स्तर पर पहुंची खुदरा महंगाई

Retail Inflation: देश की आम जनता को महंगाई के मोर्चे पर बड़ी राहत मिली है. जुलाई महीने में भारत की खुदरा महंगाई (Retail Inflation) 3.54% पर आ गई है जो कि पांच साल का सबसे निम्नतम स्तर है. महंगाई का यह प्रतिशत रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मीडियम टर्म के टारगेट 4 फीसदी से भी कम है.

जून में खाने-पीने की चीजों में आया था तगड़ा उछाल

इससे पहले जून में खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ने के चलते महंगाई में उछाल देखने को मिला था और महंगाई 5.08 फीसदी पर पहुंच गई थी. वहीं एक साल पहले यानी जुलाई 2023 में खुदरा महंगाई की दर 7.44 फीसदी थी जो कि उस समय 15 महीने का सबसे उच्चतम स्तर था. 5 सालों में यह पहली बार है जब खुदरा महंगाई आरबीआई के महंगाई के लक्ष्य 4% से भी नीचे आ गई है.


ग्रामीण और शहरी महंगाई में भी राहत
जुलाई 2023 के 7.20% के मुकाबले जुलाई 2024 में शहरी महंगाई घटकर 2.98%  रही. वहीं जुलाई 2023 के 7.63% के मुकाबले जुलाई 2024 में ग्रामीण स्तर पर महंगाई 4.10% रही.  

खाद्य वस्तुओं के दाम घटे
महंगाई में लगभग 50 फीसदी योगदान देने वाली खाने-पीने की चीजों की कीमतें जुलाई में घटकर 5.42 फीसदी पर आ गईं जबकि जून में ये 9.36 फीसदी और जुलाई 2023 में 11.51 फीसदी थीं.

जुलाई में सब्जियों की महंगाई दर 6.83 फीसदी रही जबकि जून में यह 29.32 फीसदी थी. हालांकि अनाज और दालों के मामले में महंगाई में बढ़ोत्तरी हुई है. अनाज की कीमतों में 8.14 फीसदी और दालों में 14.77 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है. वहीं जुलाई में ईंधन और बिजली की कीमतों में 5.48  फीसदी की गिरावट आई है जबकि जून में इनमें 3.66 फीसदी की गिरावट आई थी.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें