बसना : शासकीय प्राथमिक शाला बंसुला में मनाया गया रक्षा बंधन पर्व
शासकीय प्राथमिक शाला बंसुला में भाई बहनों का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। सर्व प्रथम छात्राओं ने छात्रों को तिलक लगाकर एवम् पूजन कर कलाई में राखी बांधी। छात्रों ने बहनों को मिठाई खिलाया तथा आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर सीता के द्वारा गायत्री मंत्र का उच्चारण किया गया। प्रधान पाठक प्रवीर कुमार बेहेरा एवम् अनिता साहू ने रक्षा बंधन के बारे में बच्चों को संबोधित किया।पुष्पांजलि मैडम के द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं और पूरे शिक्षक स्टॉफ उपस्थित थे।

अन्य सम्बंधित खबरें