बसना : महिला चिकित्सक के साथ हुए दुष्कर्म व हत्या के विरोध म... - CG Sandesh

बसना : महिला चिकित्सक के साथ हुए दुष्कर्म व हत्या के विरोध में निकाला गया कैंडिल मार्च, लगाये “We Want Justice” के नारे.

कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में एक महिला चिकित्सक के साथ हुए दुष्कर्म व हत्या के विरोध में कल बसना में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत डॉक्टर्स, नर्सेस, आरएच ओ,  सीएचओ एवम अन्य स्टॉफ द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से शहीद वीर नारायण सिंह चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया. यह कैंडल मार्च शनिवार को शाम करीब 6:30 बजे  अस्पताल परिसर से शहर के मुख्य सड़कों से होते हुए “We Want Justice” के नारों के साथ शहीद वीर नारायण सिंह चौक पर पहुंची. जहां इस घटना के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया गया. साथ ही दो मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से कामना की गई.


डाक्टरों ने इस घटना दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए, इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा देने और डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर जो कानून बनाया गया है. उसे शक्ति से लागू करने की मांग की.

इस विरोध प्रदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में ओपीडी सेवाएं बंद रही,  कई जगह मौसमी बीमारियों को ध्यान में रखते हुए काली पट्टी लगाकर कार्य करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया. यह प्रदर्शन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना के बीएमओ के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा किया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें