कोलकाता काण्ड पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान - CG Sandesh

कोलकाता काण्ड पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

उच्चतम न्यायालय ने कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक प्रशिक्षु चिकित्सक से कथित बलात्कार और हत्या के मामले में स्वत: संज्ञान लिया है।

शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर अपलोड की गई 20 अगस्त की वाद सूची के अनुसार, प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ मंगलवार को इस मामले पर सुनवाई करेगी।

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने हाल ही में मामले की जांच कोलकाता पुलिस से केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को स्थानांतरित कर दिया था। सरकारी अस्पताल के ‘सेमिनार हॉल’ में ‘जूनियर  डॉक्टर’ से कथित बलात्कार और हत्या की वारदात के बाद देशभर में व्यापक स्तर पर विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं।

जानें क्या होता है स्वतः संज्ञान...

सुप्रीम कोर्ट द्वारा किसी मामले का स्वत: संज्ञान लिया जाना एक विशेष प्रक्रिया है, जिसमें कोर्ट स्वयं किसी मामले को संज्ञान में लेता है, बिना किसी शिकायत या याचिका के. यह तब होता है जब किसी घटना या स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट को लगता है कि इस पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है. कोलकाता बलात्कार मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इसी प्रक्रिया का पालन करते हुए यह कदम उठाया है.


अन्य सम्बंधित खबरें