बसना : कोलकाता की घटना के विरोध में फिर निकला कैंडल मार्च, आ... - CG Sandesh

बसना : कोलकाता की घटना के विरोध में फिर निकला कैंडल मार्च, आरोपी को फांसी देने की मांग.

बसना नगर के आज लगातार दुसरे दिन लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे डॉक्टर्स, नर्सेस, एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा कोलकाता में हुए महिला चिकित्सक के साथ हुए दुष्कर्म व हत्या के विरोध में कैंडिल मार्च निकला, यह अग्रवाल नर्सिंग होम बसना से शहीद वीर नारायण सिंह चौक तक निकला गया जिसमे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना, अग्रवाल नर्सिंग होम बसना, अवर लेडी हॉस्पिटल बसना सहित अन्य हॉस्पिटल के भी डॉक्टर्स, नर्सेस, स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे. कैंडिल मार्च शांति पूर्ण तरीके से निकला गया. कैंडिल मार्च में शामिल सभी ने 2 मिनट का मौन धारण भी किया.

डॉ. एन.के. अग्रवाल ने बताया कि पश्चिम बंगाल में जो डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की जो घटना हुई, उसमे पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा किसी भी तरह की कोई कार्यवाही ना कर आरोपियों को बचाने का प्रयास करना, जिसके विरोध में आज हम यह प्रदर्शन कर रहे हैं.  

बताया गया कि महिला डॉक्टर जो दिन रात सेवाएं देती हैं उन्हें किसी तरह की कोई सुरक्षा प्रदाय नहीं की जाती, बड़े संघर्षों के साथ उन्हें काम करना पड़ता है. डॉक्टरो ने आरोपी कर कार्यवाही कर फांसी देने की मांग तथा आगे इस तरह की घटनायें घटित ना हो उसके लिए सुरक्षा की मांग की.  


अन्य सम्बंधित खबरें