CG : छात्रों और ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे विधायक, किया च... - CG Sandesh

CG : छात्रों और ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे विधायक, किया चक्काजाम

बालोद जिले के गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम भरदाकला के उच्च्तर माध्यमिक शाला में अव्यवस्था, छात्रों को हो रही पढ़ाई में दिक्कत अतिरिक्त कमरे की निर्माण की मांग को लेकर  विधायक कुँवर सिंह निषाद ग्रामीणों और छात्रों के साथ बीच सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। जिस वजह से अर्जुन्दा से राजनांदगांव मुख्य मार्ग घंटों बाधित रहा।

बताया गया कि ग्राम भरदकला के उच्चतर माध्यमिक शाला में मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत 48 लाख की लागत से 6 अतिरिक्त कमरे बनने है जिस वजह से पुराने कमरो को तोड़ कर नया बनाया जाना है मगर अब तक काम चालू नही हुआ जिस वजह से छात्रों को बैठने में दिक्कत हो रही है वहीं पढ़ाई भी सही नही हो पा रही थी। इसी वजह से विधायक कुँवर सिंह ने एक सप्ताह पहले प्रशासन को पत्र के माध्यम से अवगत भी कराया था मगर प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। यही वजह हुई की विधायक को सड़क पर बैठना पड़ा। मौके पर पहुचे अधिकारियों द्वारा 6 सितम्बर तक निर्माण प्राम्भ करने का लिखित आश्वासन दिया गया।

पूरे मामले में विधायक ने कहा कि अगर 6 तारीख तक समस्या हल नही हुई तो 7 तारीख को स्कूल में ताला बन्दी कर उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसके बाद ही विधायक ग्रामीण छात्र इस धरने को समाप्त किये.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें