पटेवा : खेत में गाय-बैल चरने की बात पर दो लोगों में मारपीट
पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम रामाडबरी में खेत में गाय-बैल चरने की बात पर दो लोगों में मारपीट हुई. दोनों ने एक-दुसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
ग्राम रामाडबरी निवासी केशव सोनवानी ने पुलिस को बताया कि 19 अगस्त को शाम करीबन 05:30 बजे वह घर से गुटखा खाने के लिये नोहर बंजारे के किराना दुकान जा रहा था. तभी गांव के आशाराम सोनवानी अपने घर तरफ से आया और केशव को देखकर तुम अपने गाय-बैल को खुला छोड़ दिये हो हमारे धान फसल को नुकसान कर रहा है कहते हुए अश्लील गाली गलौच करने लगा. केशव द्वारा गाली गलौच करने से मना करने पर बहस करता है आज तुझे जान सहित मार दूंगा कहकर हाथ मुक्का से केशव के गाल को मार दिया. मारपीट करने से उसके दोनों गाल में चोट आई. घटना को साहिल चेलक, मोहर दास बाघमारे देखे सुने व बीच बचाव किये.
वहीं, आशाराम सोनवानी ने पुलिस को बताया कि वह 19 अगस्त को शाम करीबन 05:30 बजे खेत तरफ गया था. खेत में गांव के केशव सोनवानी का गाय-बैल धान को चर रहा था, जिसे भगाकर वापस घर आ रहा था तभी नोहर बंजारे के किराना दुकान के सामने केशव सोनवानी मिला, जिसे आशाराम सोनवानी
ने बोला कि अपने गाय-बैल को खुला छोड़ दिये हो पूरा धान फसल को नुकसान कर रहा है. इतने में केशव सोनवानी ने आशाराम सोनवानी को तुम कौन होते हो बोलने वाला कहकर अश्लील गाली गलौच कर जान से मार देने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किया. जिससे उसके दाहिने हाथ क ऊंगली में चोट लगी है.
दोनों पक्षों की शिकायत के बाद पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत काउंटर मामला दर्ज कर लिया है.