बसना : चोरी के मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज - CG Sandesh

बसना : चोरी के मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम तरेकेला से ट्रेक्टर के मुण्डी के पीछे वाले दोनों बड़ा चक्का (टायर) चोरी की खबर सामने आई है. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

ग्राम तरेकेला निवासी ललित कुमार पटेल ने पुलिस को बताया कि रोजाना की भांति वह अपने जॉन डियर ट्रेक्टर हरा रंग क्र. CG06 C 7115 जिसके मुण्डी के पीछे वाले दोनों बड़ा चक्का (टायर) मय डिस्क के था जिसे केजव्हील लगाने के कारण ट्रेक्टर मुण्डी से चक्का को निकालकर ललित अपने बाडी के पास रख दिया था. रोजाना की भांति 18 अगस्त को रात करीबन 9 बजे ललित खाना खाकर सो गया था. 19 अगस्त को सुबह देखा कि जहां दोनों ट्रेक्टर का बडा चक्का रखा था, वहां पर मय डिस्क के दोनों बडा चक्का नहीं दिखा. तब ललित अपने घर वालों तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर पता तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चलने पर थोडा आगे जाकर देखा तो पीकअप जैसे किसी गाडी के चक्का का निशान देखने पर ललित को आभास हुआ कि कोई अज्ञात दोनों बड़ा चक्का को चोरी कर ले गया है.

गांव के बनवाली चौहान के घर बनडबरी से आया मेहमान चर्चा के दौरान बताया कि वह रात करीब 3 बजे तालाब से नहा कर आ रहा था. तभी धरसा तरफ से एक पीकअप निकला और पिरदा की ओर गया है, हो सकता है कि वहीं पीकअप वाले चोरी कर ट्रेक्टर का चक्का (टायर) ले गये हैं.

ललित ने बताया कि दोनों चक्का को 15 माह पूर्व बसना के प्रेम टायर दुकान से खरीदा था. मामले कि शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 303(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें