छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में मनाया जाएगा 23 अगस्त को अंतरिक्ष... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में मनाया जाएगा 23 अगस्त को अंतरिक्ष दिवस

छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में विज्ञान और अंतरिक्ष में रूचि जागृत करने के लिए 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर स्कूलों में होने वाले मुख्य गतिविधियों में एनसीईआरटी द्वारा विकसित विशेष ’चंद्रयान पर आधारित मॉड्यूल’ प्रदर्शित करते हुए 23 अगस्त को ’चंद्रयान मॉड्यूल पर व्याख्यान’ का आयोजन किया जाएगा। 

इस अवसर पर अंतरिक्ष से संबंधित विभिन्न विषयों पर पोस्टर और निबंध, मॉडल बिल्डिंग, क्विज एवं पेटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। साथ ही अंतरिक्ष विज्ञान संबंधित 30 मिनट का एक वीडियो स्कूलों में प्रदर्शित किया जाएगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें