बसना : बंसुला स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस
शासन के निर्देशानुसार प्राथमिक एवं उच्च प्रा शाला बंसुला में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस सयुंक्त रूप मनाया गया। जिसमें सभी बच्चों को को एक साथ बिठाकर प्रोजेक्टर के द्वारा चंद्रयान 3 का सफल प्रक्षेपण को दिखाया गया। और साथ में वैज्ञानिकों के बारे में बताया गया। अंत में विज्ञान से संबंधित जादू का प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में दोनों स्कूल के पूरे छात्र छात्राएं उपस्थित थे एवम् प्रधान पाठक दिनेश डडसेना, प्रवीर कुमार बेहेरा तथा शिक्षक गण राजेश भोई, राजेश साव, सुजाता प्रधान, अनिता साहू, सीता साहू, पुष्पांजलि मैडम उपस्थित रहे।
अन्य सम्बंधित खबरें