शिखर धवन ने क्रिकेट को कहा अलविदा, वीडियो जारी कर संन्यास का... - CG Sandesh

शिखर धवन ने क्रिकेट को कहा अलविदा, वीडियो जारी कर संन्यास का किया ऐलान

नई दिल्ली। भारतीय टीम के तूफानी ओपनिंग बैट्समैन शिखर धवन ने क्रिकेट के सभी प्रारूप को अलविदा कह दिया है। अपना एक वीडियो संदेश जारी करते हुए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है। उन्होंने अपना आखिरी इंटनेशनल मैच वनडे में साल 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। तब से वे इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर चल रहे थे।

शिखर ने अपने संन्यास का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- मैं अपने क्रिकेट के सफर के इस अध्याय को समाप्त कर रहा हूं, मैं अपने साथ अनगिनत यादें और कृतज्ञता लेकर जा रहा हूं। प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद! जय हिंद…

 


शिखर ने वीडियो पोस्ट कर कहा,” नमस्कार आज मैं एक ऐसे मोड़ पर खड़ा हूं जहां से पीछे देखने पर सिर्फ यादें नजर आती है। मेरी हमेशा से एक ही मंजिल थी कि मैं इंडिया के लिए खेलूं। जो कि हुआ भी। जिसके लिए मैं कई लोगों का शुक्रगुजार हूं। सबसे पहले मेरी फैमिली, मेरे बचपन के कोच। जिनके अंडर मैंने क्रिकेट सीखी। मैं इंटरनेशनल क्रिकेट और घरेलू क्रिकेट को अलविदा कह रहा हूं। मैं बीसीसीआई का भी बहुत शुक्रगुजार हूं। जिन्होंने मुझे मौका दिया।

बता दें कि 2010 में धवन को भारत की तरफ से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे से इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिला। साल 2011 में उन्होंने टी20 जबकि 2013 में टेस्ट क्रिकेट मे डेब्यू किया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें