महासमुंद : सब्जी मार्केट से मोटर सायकल चोरी - CG Sandesh

महासमुंद : सब्जी मार्केट से मोटर सायकल चोरी

महासमुंद के सब्जी मार्केट से एक व्यक्ति की मोटर सायकल चोरी हो गई. जिसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गई है.

कुम्हारपारा महासमुंद निवासी मोहित वंशे ने पुलिस को बताया कि 18 अगस्त को वह अपने मोटर सायकल होण्डा साईन क्र. CG 06 GA 5738 से शाम करीब 05:25 बजे सब्जी लेने के लिए सब्जी मार्केट महासमुंद गया था, सब्जी मार्केट रोड़ किनारे में मोटर सायकल को खड़ी कर लॉक करके सब्जी लेने अंदर गया. कुछ समय बाद करीब 05:50 बजे सब्जी लेकर वापस आया तो उसकी मोटर सायकल चोरी हो गई थी.

पुरानी इस्तेमाली मोटर सायकल होण्डा साईन क्र. CG 06 GA 5738 इंजन न. JC36E73210220 चेचिस नं. ME4JC36KAE7366418 कीमती 20,000 रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है. पतासाजी के बाद भी बाइक नहीं मिली तो 23 अगस्त को थाने में शिकायत दर्ज करायी गई. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें