रायपुर : अतिक्रमण मामले में लॉ विस्टा को नोटिस - CG Sandesh

रायपुर : अतिक्रमण मामले में लॉ विस्टा को नोटिस

रायपुर। वीआईपी रोड स्थित लॉ विस्टा कॉलोनी के बिल्डर को रायपुर कलेक्टर ने नहर पर अतिक्रमण के मामले में नोटिस जारी किया है। रायपुर कलेक्टर ने उच्च न्यायालय बिलासपुर में दायर जनहित याचिका के सम्बन्ध में लॉ विस्टा कॉलोनी के बिल्डर को नोटिस जारी कर आगामी 27 अगस्त को अपना पक्ष रखने के लिए कहा है।

नोटिस में कहा गया है कि यदि बिल्डर स्वयं या उनके अधिवक्ता नियत तारीख को उपस्थित होकर अपना पक्ष नहीं रखेंगें तो प्रशासन एकपक्षीय कार्रवाई कर सकता है।



क्या है पूरा मामला ?

छत्तीसगढ़ अधिकार आंदोलन समिति के अध्यक्ष बनमाली छुरा की याचिका पर उच्च न्यायालय ने रायपुर कलेक्टर से जांच कर उचित कार्रवाई करने के लिए कहा था, जिस पर कलेक्टर ने बिल्डर को नोटिस जारी कर पक्ष रखने कहा है। उल्लेखनीय है कि ऐसी शिकायत वर्ष 2016 में भी की गयी थी, जिसका समाधान निकाल लिया गया था। इसी अतिक्रमण के मामले को लेकर दायर जनहित याचिका की गयी है ।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें