11 लाख लखपति दीदी को प्रदान किए जाएंगे प्रमाणपत्र
केन्द्रीय ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में जलगांव में आयोजित होने वाले लखपति दीदी सम्मेलन स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन कार्यक्रम, मंच स्थल और सभा की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को महाराष्ट्र के जलगांव में आयोजित होने वाले लखपति दीदी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और 11 लाख लखपति दीदियों को प्रमाणपत्र वितरित करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी स्वयं सहायता समूहों को रिवॉल्विंग फंड और करीब पांच हजार करोड़ का ऋण भी जारी करेंगे।
अन्य सम्बंधित खबरें