महासमुंद : सब्जी बेचने वाले को पत्थर मारकर पहुँचाया चोट
महासमुंद के नयारावण भाठा में सब्जी बेचने वाले को
एक युवक ने रोड़ पर पड़े पत्थर से मारकर चोट पहुँचाया. पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ
मामला दर्ज कर लिया है.
वार्ड न. 30 नयारावण भाठा महासमुंद निवासी कार्तिक राम साहू ने पुलिस को बताया कि वह कृष्णा मंदिर के पास नयारावण भाठा महासमुंद में सब्जी बेचने का काम करता है. वह 24 अगस्त को शाम करीब 4 बजे सब्जी बेच रहा था, उसी समय मोहल्ले का राजाराम जलक्षत्री नशे के हालत में मोहल्ले में अश्लील गाली गलौच कर रहा था.
कार्तिक राम ने गाली गलौच करने से मना किया तो राजाराम जलक्षत्री आवेश में आकर तु मना करने वाला कौन होता है कहकर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये रोड़ पर पड़े पत्थर के टुकडे को उठाकर कार्तिक राम के सिर माथा में मारकर चोट पहुंचाया. घटना को अशोक पाल व आस पास के लोग देखे सुने व बीच बचाव किये हैं.
पुलिस ने मामले कि शिकायत के बाद आरोपी राजा राम जलक्षत्री के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.