कांकेर से लगे गांव में खूंखार तेंदुए का आतंक, घर में घुसकर त... - CG Sandesh

कांकेर से लगे गांव में खूंखार तेंदुए का आतंक, घर में घुसकर तीन बकरों पर किया हमला

कांकेर। कांकेर जिला मुख्यालय से लगे गोविंदपुर गांव में खूंखार तेंदुआ आ धमका है. देर रात तेंदुआ एक घर में घुसा और तीन बकरों पर हमला कर दिया है, जिससे दो बकरों की मौत हो गई है. वहीं एक बकरे को मारकर अपने साथ जंगल की ओर ले गया. इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है.



जानकारी के अनुसार गोविंदपुर निवासी मनोज पाल के घर तेंदुए ने हमला किया है. तेंदुए ने दो छोटे बकरी के बच्चे को मार दिया और एक बकरा को जंगल उठा ले गया. ग्रामीणों ने तेंदुए के हमले की सूचना वन विभाग को दी है, लेकिन वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची है. ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी गोविंदपुर में तेंदुए ने मवेशियों को भी अपना शिकार बनाया है. इन दिनों गोविंदपुर में जंगली जानवरों का खतरा हो गया है




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें