बसना : दूरुगपाली स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाया गया
संकुल समन्वयक संतराम बंजारा के विशेष मार्गदर्शन में शासकीय प्राथमिक शाला एवं उच्च प्राथमिक शाला दुरूगपाली में श्री कृष्ण जन्माष्टमी बड़े ही धूमधाम से मनाया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री तौसीफ कुमार प्रधान सरपंच ग्राम पंचायत दूरुगपाली एवं अध्यक्षता मधुसूदन प्रधान अध्यक्ष शाला प्रबंधन विकास समिति थे l दोनों अतिथियों ने मां सरस्वती के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया l

छात्र-छात्राओं ने राधा ,कृष्ण, सुदामा, रुक्मणी,बलराम के वेष में बहुत ही सुंदर लग रहे थे l कृष्ण के मंच पर आते ही हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की नारे लगने लगेl श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए लोकेश और उसके साथी ने अरे द्वारपालो का अभिनय किया l कशिश और उनके साथी ने कान्हा बंसी बजाए गीत पर नृत्य किया l खुशी और उनके साथी ने राधे राधे तेरे बिना कृष्ण लगे आधे आधे गीत पर नित्य किया। हनी और उसके साथी ने राधा रानी राधा रानी पर नित्य किया । लुकिता और उनके साथी ने मैया यशोदा यह तेरा कन्हैया गीत पर नित्य कर सभी दर्शन का मन मोह लियाl सभी नृत्य पर सरपंच महोदय तौशिप प्रधान ने ₹100 100 देकर छात्रों का उत्साह वर्धन किया l सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने ग्रामीणों की भीड़ रही l
कार्यक्रम में शामिल छात्र छात्रों के वेशभूषा और साज सज्जा शिक्षा मित्र कुमारी प्रेमिका प्रधान और कुमारी साधना प्रधान ने किया l
कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक जौशिक कुमार सामल ने किया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षक शिवचरण सामल, राजकुमार बाघ, तेज कुमार प्रधान और अरुंधति भोई का विशेष योगदान रहा l