छत्तीसगढ़ के ज्यादातर इलाकों में बारिश की सम्भावना, जानें आज... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ के ज्यादातर इलाकों में बारिश की सम्भावना, जानें आज के मौसम का हाल

छत्तीसगढ़ में भी पिछले कई दिनों से जोरदार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश में कहीं- कहीं पर हल्की बारिश का अनुमान जताया है वहीं कहीं- कहीं पर भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने आज छत्तीसगढ़ के ज्यादातर इलाकों में बारिश का अनुमान जताया है.  

विभाग के मुताबिक आज प्रदेश में हल्की से लेकर मध्यम बारिश होगी, जबकि कहीं- कहीं पर भारी वर्षा और वज्रपात का भी पूर्वानुमान जताया है. बिलासपुर, धमतरी, कोरिया, बलरामपुर सहित कई जिलों में बारिश की संभावना है. बता दें कि आने वाले एक दो- दिन में दक्षिणी छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें